Connect with us

अपराध

सर्पदंश से कलाढूंगी में युवक की मौत, क्षेत्र में शोक

कालाढूंगी निवासी और उमा कंप्यूटर के संचालक नारायण सिंह रावत का सर्पदंश के चलते निधन हो गया। बताया गया कि उन्हें सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना से कालाढूंगी क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

 

नारायण सिंह रावत लंबे समय से उमा कंप्यूटर का संचालन कर रहे थे और क्षेत्र के लोगों से उनका नियमित संपर्क रहता था। उनके निधन की खबर मिलते ही परिचितों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। सर्पदंश की यह घटना एक बार फिर बरसात के मौसम में सांपों से बढ़ते खतरे के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत को रेखांकित करती है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts