Connect with us

Uncategorized

39 बार दिया इंटरव्यू, हर बार फेल, नहीं हारी हिम्मत, 40वीं बार में मिली मनपसंद नौकरी

खबर शेयर करें -

अच्छी नौकरी पाना हर किसी को सपना होता है। लेकिन, जब बार-बार असफलता मिल जाती है, तो लोग परेशान हो जाते हैं और कुछ दूसरे काम की तलाश में जुट जाते हैं। लेकिन, अमेरिका का एक शख्स पूरी दुनिया में सुर्खियों में बना है। उसके पीछे एक खास वजह है। शख्स ने गूगल में नौकरी हासिल करने के लिए एक-दो बार नहीं। बल्कि, पूरे 39 बार इंटरव्यू दिया और हर बार रिजेक्ट कर दिया। उसने फिर अपना प्रयास जारी रखा और 40वीं बार में अपनी मनपसंद नौकरी हासिल कर ली।

दरअसल, यह मामला अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स का नाम टाइलर कोहेन है। इस शख्स ने ठान लिया था कि उसे एक बार गूगल में जॉब करनी है चाहे जो हो जाए। इसके लिए उसने अपना आवेदन भेज दिया लेकिन रिजेक्ट हो गया। उसे लगा पहली बार में नहीं हुआ अब अगली बार में होगा। लेकिन फिर भी नहीं हुआ। बार बार रिजेक्ट होने के बावजूद वह गूगल में अप्लाई करता रहा।

हैरानी की बात यह है कि एक या दो बार नहीं पूरे 39 बार वह शख्स रिजेक्ट हुआ। लेकिन हर बार रिजेक्ट होने के बाद फिर से अप्लाई करता रहा। आखिरकार गूगल ने 40वीं बार अप्लाई करने के बाद उसका आवेदन स्वीकार किया और उसका फाइनल सेलेक्शन हो गया। गूगल ने उसे नौकरी पर रख लिया है। इतना ही नहीं शख्स ने गूगल को भेजे गए अपने इमेल्स का स्क्रीनशॉट भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

उसमे दिख रहा है कि शख्स ने पहली बार अगस्त 2019 को गूगल में अप्लाई किया था। उसके बाद वह लगातार अपना आवेदन भेज रहा था लेकिन उनको निराशा मिल रही थी। 39वीं बार जब उसने 11 मई 2022 को अप्लाई किया तो भी उसे निराशा हाथ लगी। आखिरकार उसने 19 जुलाई को 40वीं बार अप्लाई किया। इस बार गूगल ने उन्हें नौकरी दे दी।

शख्स की यह कहानी दुनियाभर में वायरल हो रही है। इसकी जानकारी शख्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी तो लोग उस पर खूब प्रतिक्रिया देने लगे। इतना ही नहीं इस पर खुद गूगल ने भी कमेंट किया है। गूगल ने लिखा कि यह कैसी यात्रा रही है! सच में यह एक समय ही रहा होगा। उधर इस शख्स का कहना है कि जिद और पागलपन में एक बारीक लकीर होती है। मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि मुझमें दोनों में से क्या है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts