Connect with us

Uncategorized

ऑपरेशन गंगा का हिस्सा रही 24 वर्षीय पायलट महाश्वेता चक्रवर्ती ने कही ये बात

यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के लिए चलाए गए ऑपरेशन गंगा की सदस्य रही 24 वर्षीय पायलट महाश्वेता चक्रवर्ती इन दिनों काफी चर्चा में रही है। उन्होंने आज मीडिया से इस ऑपरेशन से जुड़ी बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि मैं मार्च के पहले सप्ताह के दौरान ऑपरेशन गंगा का हिस्सा थी। हम यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान यूक्रेन की सीमा से करीब 800 भारतीय छात्रों को भारत वापस लाए।

एक प्राइवेट एयरलाइन की पायलट महाश्वेता चक्रवर्ती ने कहा कि मैं भी COVID-19 के शुरुआती चरण के दौरान वंदे भारत का हिस्सा थी। हम विभिन्न देशों से ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य चिकित्सा उपकरण लाए। मैं भारत में इन दोनों मिशनों का हिस्सा बनकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts