Connect with us

Uncategorized

दर्ज होगी जिद्दी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर, जेसीबी से गिराए जाएंगे अतिक्रमण: डा भरणे

हल्द्वानी। कुमाऊं के पुलिस महानिरीक्षक डॉ नीलेश आनंद भरणे ने स्पष्ट किया है कि हल्द्वानी नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहयोग न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आईजी डॉ भरणे आज हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था एवं सत्यापन की कार्यवाही को लेकर कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एंटी न्यूसेंस स्क्वाड के अभियान के तहत अब तक की गई कार्यवाई की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने हल्द्वानी शहर में 24 मई से आज 30 मई तक की गयी गयी कार्यवाही की समीक्षा की, साथ ही कई निर्देश दिए।

कहा कि सड़कों पर अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि कोई अतिक्रमणकारी बार-बार समझाने के बाद भी अनुपालन नहीं कर रहा है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर अभियोग पंजीकृत किए जाए।

दर्ज होगी जिद्दी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर, जेसीबी से गिराए जाएंगे अतिक्रमण: डा भरणे
पुलिस लाईन, नगर निगम आदि से अतिरिक्त जेसीबी व क्रेन उपलब्ध कराकर अवैध अतिक्रमण को हटाया जायेगा। सड़कों पर सफेद रेखा से पार्क की जा रही गाड़ियाँ, अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। फुटपाथ पर लगाये जा रहे अवैध फड़-ठेली, अतिक्रमण को हटाया जाए।

दर्ज होगी जिद्दी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर, जेसीबी से गिराए जाएंगे अतिक्रमण: डा भरणे

आईजी डॉ भरणे ने कहा कि सड़को पर दुकान आदि द्वारा अवैध रूप से स्थाई किए गए साईन बोर्ड आदि से यातायात बाधित हो रहा है जिन्हें एन्टी न्यूसेंस स्कॉट द्वारा हटाए जायेगा व आवश्यक वैधानी कार्यवाही/चालानी कार्यवाही की जायेगी।जनपद स्तर के उच्चाधिकारियों व सम्बन्धित थाना प्रभारियों द्वारा भी समय-समय पर अभियान की समीक्षा की जाए। अभियान 24 मई 2023 से लगातार जारी है, अब तक की कार्रवाई संतोषजनक रही है किंतु अभी और अधिक सुधार की आवश्यकता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts