Connect with us
ias ram vilas yadav पूर्व आईएएस रामविलास को 23 जून 2022 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।

Uncategorized

उत्तराखंड को इस IAS अफसर ने जमकर लूटा, ईडी ने 4 दिन पूछताछ के बाद जेल भेजा

देहरादून: पूर्व आईएएस रामविलास यादव पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। बीते साल रिटायर्ड आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। तब से रामविलास जेल में बंद है। अब ईडी ने भी उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। ईडी ने 4 दिनों तक रामविलास से पूछताछ की।

मंगलवार को उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। ईडी ने आईएएस रामविलास के खिलाफ 20 मई को मुकदमा दर्ज कर औपचारिक गिरफ्तारी की थी। न्यायालय के आदेश पर 26 मई को रामविलास को 4 दिन की हिरासत में लिया गया। हिरासत में ईडी के तीन अधिकारियों ने रामविलास यादव से पूछताछ की। उससे पत्नी के नाम संचालित ट्रस्ट की आय के बारे में जानकारी जुटाई गई।

पूछताछ में रामविलास ईडी को फसल बिक्री का प्रमाण नहीं दे सके। रामविलास की उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों पर 8 संपत्तियां हैं। गांव में भी आलीशान मकान और खेती बाड़ी की जमीन है। 4 दिन तक चली पूछताछ में ईडी ने उससे उत्तर प्रदेश की संपत्तियों के संबंध में दस्तावेज मांगे हैं। जांच में पता चला है कि रामविलास यादव ने अपने गांव में 4 साल पहले आलीशान कोठी बनाई थी।

उसकी गांव में 10 बीघा खेती की जमीन भी है। पूछताछ में रामविलास फसल बिक्री का प्रमाण नहीं दे सके। बता दें कि पूर्व आईएएस रामविलास को 23 जून 2022 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। ias ram vilas yadav ने 3 साल के कार्यकाल में आय से 2600 फीसदी से अधिक संपत्ति बनाई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts