Connect with us

Uncategorized

##उप राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष ने उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को बनाया प्रत्याशी

खबर शेयर करें -

दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा नीत एनडीए के उम्मीदवार के एलान करने के बाद विपक्षी दलों ने भी रविवार को अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया। विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने इनके नाम का एलान किया। इससे पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के घर पर विपक्षी दलों की बैठक हुई। इसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा हुई। इसके बाद अल्वा के नाम का एलान किया गया। अल्वा उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी सम्मेलन में व्यस्त थीं। हमने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने कुछ दिन पहले यशवंत सिन्हा के लिए समर्थन की घोषणा की और जल्द ही मार्गरेट अल्वा के लिए अपने समर्थन की घोषणा करेंगे।
विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने ट्वीट किया कि यह एक सम्मान की बात है। मैं इस नामांकन को बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करती हूं और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया।

बैठक के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं और देश में आदिवासियों के लिए भावना है। हमारे कई विधायक-सांसद भी आदिवासी समुदाय से हैं। इसलिए हमने उसका समर्थन किया, लेकिन यहां इस गठबंधन में हम समर्थन करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts