Connect with us

Uncategorized

लालकुआं में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

लालकुआं। पंतनगर क्षेत्र स्थित सब्जी अनुसंधान केन्द्र के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को उस समय टक्कर मारी जब वह रूद्रपुर ड्यूटी जा रहा था। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को बिहार छपरा में सूचना दे दी है। बताया जा रहा कि युवक रूद्रपुर में किसी कंपनी में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार मूल निवासी बिहार छपरा व हाल निवासी लालकुआं बंगाली कालोनी निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र राय पुत्र राजनाथ रुद्रपुर स्थित एक सिडकुल कंपनी में कार्य करता है। बताया जा रहा कि आज सुुबह जितेन्द्र राय अपनी बाइक संख्या यूके 04-एए-5351 से सवार होकर ड्यूटी को निकला था जैसे ही वह पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी अनुसंधान केन्द्र के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या यूपी21बीएन-7300 ने टक्कर मार दी। लोगो की भीड़ एकत्रा होते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर पफरार हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। इधर मेडिकल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts