Connect with us

Uncategorized

 योग गुरु रामदेव बोले- एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे के असली उत्तराधिकारी, उद्धव ठाकरे गुट भड़का

योग गुरु रामदेव ने मंगलवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उन्हें शिव सेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का असली उत्तराधिकारी बताया। इससे पहले रामदेव डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से भी मिले। मीडियाकर्मियों से बातचीत में रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे ‘सनातन हिंदुत्व’ के प्रतीक हैं और वे शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के आदशरें का पालन करते रहे हैं। अब एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व की विरासत के सच्चे उत्तराधिकारी हैं। उधर, रामदेव की टिप्पणियों पर शिव सेना प्रवक्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

रामदेव के भतीजे रवि राणा अमरावती से एक निर्दलीय विधायक हैं। राणा की पत्नी नवनीत कौर राणा उसी जिले से एक निर्दलीय सांसद हैं। मातोश्री में हनुमान चलीसा पढ़ने को लेकर नवनीत कौर राणा और उद्धव पढ़ने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में नवनीत और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया था, जिसे बाद में बांबे हाईकोर्ट ने रद कर दिया था।

उद्धव ठाकरे गुट ने जताई नाराजगी

प्रवक्ता किशोर तिवारी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे की विरासत पर टिप्पणी करने के लिए रामदेव का क्या वजूद है, वे कौन हैं? रामदेव खुद एक दागी व्यक्ति हैं। तिवारी ने कहा कि रामदेव एकनाथ शिंदे और फडणवीस के अपवित्र गठबंधन को स्वत: प्रमाण पत्र दे रहे हैं। हालत ये है कि ये गठबंधन अभी तक राज्य के लोगों की विश्वसनीयता या सम्मान तक हासिल नहीं कर सका है और मामला अदालतों में विचाराधीन है। एकनाथ शिंदे और शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस एमवीए का समर्थन करने वाले 50 अन्य विधायकों द्वारा अचानक विद्रोह के बाद उद्धव ठाकरे को जून के अंत में महाराष्‍ट्र सरकार से इस्‍तीफा देना पड़ा था। बाद में एकनाथ शिंदे ने मुख्‍यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्‍यमंत्री के पद पर शपथ ली थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts