Connect with us

Uncategorized

येलो अलर्ट: मौसम की खबर……उत्तराखण्ड के इन जनपदों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाओं से इनकार
ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के मैदानी क्षेत्रों खासकर इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे मैदानी राज्यों में भी घने कोहरे के आसार हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक सप्ताह तक बारिश के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाओं से इनकार किया है।

उनका कहना है कि 27 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की पूरी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री बने रहने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts