Connect with us

Uncategorized

पहाड़ में ओलावृष्टि तो मैदान में बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज सोमवार को ओलावृष्टि की आशंका है। साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है। जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है।

मौसम विभाग ने उक्त आशंकाओं को देखते हुए लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts