Connect with us

Uncategorized

यशपाल का आवास कांग्रेस का पावर सेंटर

हल्द्वानी। बुधवार का दिन हल्द्वानी में राजनीतिक गरमागरमी के लिहाज से काफी खास था। एक तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत और दूसरी ओर यशपाल आर्य। वही यशपाल जिनकी तारीफ के कसीदे यदा-कदा हरीश रावत करते रहते हैं। बुधवार को दोनों का मिलन यशपाल आर्य के आवास मेें हुआ। पूर्व सीएम हरीश रावत यशपाल से मिलने उनके आवास पहुंचे तो कांग्रेसी राजनीति का तापमान काफी हाई हो गया। मुलाकात तो औपचारिक थी, मगर दोनों के मिलन के लोगों ने तमाम मायने निकाले। आखिर क्या खिचड़ी पक रही है दोनों नेताओं के बीच इसका कोई साफ क्लू तो नहीं मिला, मगर इतना माना जा रहा है कि सरकार बनाने के लिए आश्वस्त कांग्रेसी अपने किसी न किसी मैनेजमेंट में लगे हुए हैं। कांग्रेस सरकार बनने की सूरत में कौन होगा मुख्यमंत्री, यही एक सवाल है, जिसका जवाब कांग्रेस के बड़े नेताओं की मुलाकात में निकलता होगा, यहां भी क्या ऐसा हुआ है? इसका पता अभी नहीं लग सका है, मगर इस मुलाकात के बाद कांग्रेसी राजनीति फिर गरमाई, यह साफ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts