Connect with us

Uncategorized

उत्तराखण्ड के इन इलाकों में बर्फबारी का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक हल्की बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts