Connect with us

Uncategorized

World’s 3rd Richest Person – गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स,गौतम अडानी के पैसों में बेशुमार इज़ाफा

उद्योगपति गौतम अडानी के पैसों में लगातार बेशुमार इजाफा हो रहा है। वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। लुई वुइटन के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया है। विश्व के धनपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले अडानी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अडानी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। अडानी अब तक भारत के साथ एशिया के भी सबसे बड़े रईस थे। अब उन्होंने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस का खिताब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 153 अरब डॉलर है।

गौतम अडानी अडानी समूह के संस्थापक हैं। यह समूह देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है। यह देश का सबसे बड़ा कोयला कारोबारी भी है। समूह की कंपनी के पास देश के कई एयरपोर्ट के संचालन का काम भी है। अडानी की नेटवर्थ में इस साल 60 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह देश के अन्य रईसों की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। इसी साल फरवरी में गौतम अडानी ने रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। अडानी इसके साथ ही भारत के व एशिया के सबसे रईस बने थे। अप्रैल 2022 में अडानी की नेटवर्थ पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts