Connect with us

Uncategorized

सामान लेने गई युवती नहीं लौटी घर, मां ने दर्ज कराया अपहरण का केस

अल्मोड़ा। धारानौला क्षेत्र से एक नाबालिगा के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने नरसिंहबाड़ी निवासी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया है।
किशोरी की मां की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि 8 अगस्त की शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से सामान खरीदने बाजार गई थी। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। मां के अनुसार जब उन्होंने पता किया तो मालूम हुआ कि उनकी बेटी को नरसिंह बाड़ी निवासी युवक नितिन गोस्वामी शादी का झांसा देकर अपहरण करके ले गया है।
बेटी की चिंता में परेशान मां ने बेटी को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त कराने व अपहरणकर्ता को सजा दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज किया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts