Connect with us

Uncategorized

दहेज नहीं लाने पर महिला संग बर्बरता, पति ने पहले की पिटाई; फ‍िर सिर चूल्‍हे में डालकर चेहरा जलाया

रुड़की: महिला ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये मांगने और मना करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। महिला ने पति पर उसका सिर चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने का भी आरोप लगाया है।

महिला ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की

इससे महिला के चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया। महिला ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी।

दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था पति

स्वजन ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पति दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। महिला के इन्कार करने पर उसकी पिटाई की गई। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने के भी प्रयास किए।

शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया

यही नहीं 23 मार्च 2023 को पति ने उसका चेहरा जला दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मायके पक्ष के लोगों ने उसका इलाज कराया। इस संबंध में महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts