Connect with us

Uncategorized

पांच परीक्षाएं रद्द होने से 52 हजार युवाओं को फिर देना पड़ेगा एग्जाम

खबर शेयर करें -

देहरादून: अधीनस्त चयन सेवा आयोग (UKSSSC) पेपर लीक कांड का असर आयोग की अन्य परीक्षाओं पर भी पड़ा है। सरकार ने कैबिनेट में पांच परीक्षाएं पूरी तरह से रद्द कर दी हैं। जबकि, 7000 हजार पदों पर आयोग से होने वाली भर्ती भी लोक सेवा आयोग से कराने का निर्णय लिया है। परीक्षाएं रद्द होने से 52 हजार युवाओं पर संकट आ गया। उनको अब परीक्षा पास करने के लिए फिर से मेहनत करनी होगी।

चालक भर्ती:
164 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोग ने 13 जून को कराई थी। 19 हजार 300 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14 हजार 139 परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट का इंतजार था।

कर्मशाला अनुदेशक भर्ती:
157 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोग ने 13 जून को ही कराई थी। इस परीक्षा के लए 5416 ने आवेदन किया था, जिनमें से 4226 ने परीक्षा दी थी। इसका रिजल्ट अब जारी नहीं होगा। नए सिरे से होगी।

मत्स्य निरीक्षक भर्ती:
26 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा भी 13 जून को कराई गई थी। इसके लिए आवेदन करीब 500 थे, जिनमें से करीब 300 शामिल हुए थे। अब इसे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा।

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती:
272 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 31 जुलाई को प्रदेशभर में यह परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा के लिए 43 हजार 984 ने आवेदन किया था, जिनमें से 23 हजार 462 परीक्षा में शामिल हुए थे। यह भर्ती अब नए सिरे से लोक सेवा आयोग कराएगा।

रैंकर्स भर्ती:
उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर (दरोगा) के लिए फरवरी 2021 में आयोग ने परीक्षा कराई थी। आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगा दी थी।

सुनवाई खत्म होने के बाद बीती 11 जुलाई को हाईकोर्ट ने रैंकर्स परीक्षा से रोक हटा दी, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं हो पाया था। रैंकर्स भर्ती परीक्षा में करीब 10,500 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था। परिणाम इसी साल मार्च में जारी हुए। 1350 उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल और 650 ने दरोगा के लिए मेरिट में जगह पाई थी।

इन सभी की शारीरिक दक्षता परीक्षा अप्रैल 2021 में हुई थी। परीक्षा हेड कांस्टेबल के 394, दरोगा सिविल पुलिस के 61, पीएसी सब इंस्पेक्टर के 77, पीएसी हेड कांस्टेबल के 250 और सशस्त्र पुलिस बल में हेड कांस्टेबल के 215 पदों के लिए हुई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts