Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हल्द्वानी के टीपीनगर में चौकीदार को पत्नी ने जान से मार डाला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां पर सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी ने पीटकर कर हत्या दी। जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड लक्ष्मण सिंह भनवाल (46) देवल चौड़ बंदोबस्ती का रहने वाला रामपुर रोड स्थित सिद्धार्थ सिटी कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड था । बताया जा रहा है डयूटी के बाद घर पर शराब के नशे में पंहुचे और पत्नी से मारपीट शुरू कर दी जिसमे पत्नी ने पर्दे वाली रोड से लक्ष्मण पर एक के बाद एक कई वार कर दिए जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई । सूचना के बाद मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts