Connect with us

Uncategorized

रेल की पटरी किनारे आखिर क्यों लिखा होता है W/L और W/B? क्या आप जानते हैं इसका असल मतलब

बोर्ड पर W/B लिखे होने का मतलब
आपने रेल पटरियों (Indian Railways) के किनारे पीले रंग बोर्ड देखे होंगे, जिन पर काले रंग से W/B लिखा होता है. इसमें W का मतलब Whistle और B का अर्थ Bridge होता है. इस तरह के बोर्ड पटरी पर उस जगह लगाए जाते हैं, जहां पर आगे चलकर कोई पुल आने वाला होता है. इस बोर्ड को देखने के बाद ट्रेन ड्राइवर सीटी बजाकर लोगों को आगाह करता है.
W/L और सी/फा का क्या होता है अर्थ
अगर रेल पटरी के किनारे अंग्रेजी में W/L या हिंदी में सी/फा लिखा हो तो इसमें W का मतलब Whistle और और L का अर्थ Line या क्रॉसिंग होता है. यानी जहां पर रेल पटरी पर फाटक आने वाला होता है तो उससे करीब 250 मीटर दूरी पर ऐसे बोर्ड लगाए जाते हैं, जिसके चलते ट्रेन ड्राइवर हॉर्न बजाकर लोगों को ट्रैक से दूर हटने की चेतावनी देता है.
T/P या T/G का जानें मतलब
आपने कई जगह रेल पटरियों पर T/P या T/G लिखे हुए बोर्ड भी देखे होंगे. इसमें T का मतलब Termination होता है, जिसका अर्थ किसी चीज का खत्म होना होता है. दूसरे शब्दों में कहें तो T/P या T/G लिखे हुए बोर्ड का अर्थ Termination of speeds restriction for passanger होता है. इस बोर्ड को देखते ही ड्राइवर को ट्रेन की स्पीड कम करनी होती है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts