Connect with us

Uncategorized

आखिर क्यो नाराज़ है बिश्नोई समाज मोदी के चीतों से

हरियाणा के फतेहाबाद में बिश्नोई समाज के लोगों का धरना दूसरे दिन भी जारी है. ये लोग मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीतों के सामने चीतल-हिरणों को आहार के रूप में डालने के विरोध कर रहे हैं. मंगलवार को दूसरे दिन के धरने में लोगों की संख्या पिछले दिन के मुकाबले और ज्यादा दिखी.बिश्नोई समाज और जीव प्रेमी लोगों ने ‘आजतक’ से बातचीत में कहा, “चीतों के भोजन के लिए हमें उनके सामने डाल दो. मगर, हम चीतल-हिरणों को चीतों का आहार नहीं बनने देंगे.”

उन्होंने कहा, “जब तक चीतल-हिरणों को चीतों के सामने डालने का फैसला सरकार वापिस नहीं लेती, तब तक हम यहां धरने पर बैठे रहेंगे. अगर फैसला लेने में सरकार ने देरी की, तो हम अनशन भी शुरू करेंगे.”

हिरणों को भी सुरक्षित रखने का प्रोजेक्ट लाए सरकार अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने कहा, ”सरकार जिस तरह से चीतों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट लेकर आई है, उसी तरह हिरणों को भी सुरक्षित करने के लिए प्रोजेक्ट लाए. हम पिछले कई वर्षों से प्रयास कर रहे हैं कि राजस्थान, हरियाणा जैसे रिजर्व एरिया में हिरणों की प्रजाति विलुप्त हो रही है. वहां सरकार विशेष प्रोजेक्ट लाकर हिरणों की संख्या बढ़ाए.”

आखिर क्यो नाराज़ है बिश्नोई समाज मोदी के चीतों से
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts