Connect with us
हत्यारोपी संतोष राम छोलिया नृतक है। घटना के बाद से संतोष राम फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।

Uncategorized

ये किसकी नज़र लगी? हैवान ने अपनी पत्नी, ताई, भाभी, बहन को मार डाला

पिथौरागढ़: उत्तराखंड को न जाने किसकी नजर लग गई है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र में हर दिन बड़ी वारदातें हो रही हैं। ताजा मामला सीमांत जिले पिथौरागढ़ का है। खबर है कि यहां गंगोलीहाट में एक युवक ने अपने ही परिवार की 4 महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपी युवक ने पहले ताई, उसकी बेटी और बहू संग मारपीट की, बाद में तीनों की हत्या कर दी। हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना बुरसम गांव की है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी, ताई, भाई और बहन को मौत के घाट उतार दिया।

हत्याकांड की वजह क्या है, ये अब तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपी युवक का नाम संतोष राम बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बुरसम गांव में तीन महिलाओं की हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सुबह के वक्त सूचना मिली थी कि संतोष राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी रमा देवी उम्र 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी उम्र 24 वर्ष पत्नी दीपक कुमार की हत्याा कर दी।

घटना के वक्त शेर राम का बेटा जोगा राम बाहर गया हुआ था, वरना शायद संतोष उसकी भी जान ले लेता। सुंदर राम ने धारदार हथियार से गर्दन समेत शरीर के अन्य अंगों पर वार किए थे। शेर राम और मोहन राम दो भाईयों का परिवार अलग-बगल में ही रहता है। शेर राम हत्यारोपी संतोष राम का ताऊ है। शेर राम की बेटी की शादी 8 महीने पहले ही हुई थी, संतोष राम ने उसकी भी जान ले ली। हत्यारोपी संतोष राम छोलिया नृतक है। घटना के बाद से संतोष राम और उसकी पत्नी चंद्रा देवी फरार हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts