Connect with us

अपराध

शादी नहीं की युवक ने तो युवती ने फंदा लगाकर दी जान, प्रेमी पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का मुकदमा

 

 

रामनगर के मालधन क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया और बाद में विवाह से इनकार कर दिया।

 

 

मालधन निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रामनगर में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान बन्नाखेड़ा निवासी शंकर सिंह उर्फ बंटी से हुई। आरोप है कि युवक ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का भरोसा दिया और इसी बहाने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

 

 

परिजनों के मुताबिक जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी और उसके परिवार ने उसके साथ अभद्रता की और रिश्ता स्वीकार करने से मना कर दिया। इससे युवती मानसिक तनाव में आ गई। आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने 26 अप्रैल की रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

 

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। जांच के बाद आरोपी शंकर सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts