Connect with us

Uncategorized

नैनीताल हाईवे जलमग्न हुआ तो शासन-प्रशासन पर दर्ज कराऊंगा मुकदमा, कांग्रेस नेता की चेतावनी….कहा जल समाधि लेने से भी पीछे नहीं हटूंगा

हल्द्वानी। शनिवार को हुई बारिश में एक बार पिफर नैनीताल हाईवे जलमग्न रहा। पिछले 20 दिनों में बारिश के कारण तीसरी बार नैनीताल हाईवे नदी का रूप ले चुका है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि यदि नैनीताल हाईवे में नाले का पानी आना बंद नहीं हुआ तो वह जल समाधि लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कहना है कि हल्द्वानी वालों के लिए जलभराव की समस्या दिन पर दिन नासूर बनती जा रही है। पिछले 20 दिनों में तीन बार नैनीताल हाईवे नाले का रूप ले चुका है। इससे पहले 9 जुलाई को टेढ़ी पुलिया के पास नाले का सारा पानी नैनीताल हाईवे में आने के कारण लोगों के दुपहिया वाहन बहने लगे थे।

लोगों की कारों में पानी घुसने के कारण जाम हो गई थी। हाईवे में पैदल चलना खतरे से खाली नहीं था। मैंने इस समस्या को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव अवगत कराया था। अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया था। शनिवार को एक बार फिर टेढ़ी पुलिया के पास से नाले का पानी नैनीताल हाईवे में फैल गया। दिन में लगभग 1.30 बजे अचानक नैनीताल हाईवे जलमग्न हो गया और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विशेषकर स्कूली बच्चे सड़क पार नहीं कर पाए। स्कूलों की छुट्टी होने का समय होने के कारण अभिभावक चिंता में पड़ गए। भविष्य में यहां कोई बड़ा हादसा ना हो इसके लिए चुप नहीं बैठा जा सकता। इसलिए अब भी लगातार नैनीताल हाईवे में इसी तरह नाले का पानी आता रहा तो प्रदेश सरकार, शासन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मैं जल समाधि लेने से भी पीछे नहीं हटूंगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts