Connect with us

Uncategorized

आधी रात को फोन कर प्रेमिका को बुलाया, दोस्त के साथ मिलकर कर डाली हैवानियत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चिलुआताल का मामला है। युवती ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसका प्रेमी ही उसके लिए हैवान बन जाएगा और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी आबरू लूट लेगा। यही वजह है कि जब रात के दो बजे प्रेमी ने फोन करके बुलाया तो वह घर से बाहर आ गई। प्रेमी दोस्त के साथ पूरी हैवानियत से उस पर टूट पड़ा। दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रेमिका बेहोश हो गई तो दोनों भाग गए।

पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर प्रेमी सागर और उसके दोस्त आशीष चौहान के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज किया है। कथित प्रेमी सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।

जानकारी के मुताबिक 21 साल की युवती का पास के गांव के सागर नाम के युवक से जान पहचान थी। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। रविवार की रात दो बजे सागर अपने दोस्त आशीष के साथ युवती के घर के बाहर पहुंच गया। सागर ने युवती को फोन किया। घर में कोई और न जान जाए, इस वजह से युवती बाहर आ गई। युवती के बाहर आते ही सागर बातचीत करने लगा और आशीष ने पीछे से उसका मुंह दबा दिया।

युवती ने शोर मचाने की कोशिश की तो सागर ने उसे थप्पड़ से मारा। इसके बाद दोनों युवती को जबरन गांव के पोखरे के किनारे ले गए। वहां पर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों के हैवानियत से युवती बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में युवती को छोड़कर दोनों फरार हो गए।

करीब तीन बजे होश आने पर युवती अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई।अत्याधिक रक्तस्राव की वजह से परिजन तत्काल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला अस्पताल लाकर युवती का उपचार कराया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के साथ तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts