Connect with us

Uncategorized

मेरी क्या गलती थी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किससे कहा लोकसभा में

खबर शेयर करें -

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ विवाद पर लोकसभा में काफी वक्त के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस माहौल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा सांसद रमा देवी के पास पहुंची और पूछा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी के मामले में उनका नाम क्यों घसीटा जा रहा है। सोनिया गांधी ने पूछा- मेरी गलती क्या है? तभी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वहां पहुंचीं और नारेबाजी होने लगी। रमा देवी ने जवाब दिया उनकी गलती यह है कि उन्होंने चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस नेता चुना।’राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान को लेकर जब सोनिया गांधी ने भाजपा सांसद रमा देवी के पास जाकर उनसे पूछा कि मेरी क्या गलती है तो रमा देवी ने जवाब में कहा कि उनकी गलती अधीर रंजन को नेता चुनने की है। मीडिया से बात करते हुए रमा देवी ने बताया कि जब सोनिया गांधी ने उनसे पूछा कि उनकी गलती क्या है, तो “मैंने जवाब दिया कि उनकी गलती अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस के नेता के रूप में चुनने की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts