Connect with us

Uncategorized

योगी के किस ट्विट पर भड़के लोग..

१० मार्च के बाद गर्मी शांत हो जाएगी- सीएम योगी के ट्वीट पर भड़के लोग। योगी आदित्यनाथ के अकाउंट से हुए ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या ये मुख्यमंत्री की भाषा है? जैसे-जैसे यूपी विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी में कड़वाहट देखने को मिल रही है। १० फरवरी को पश्चिमी यूपी के कई सीटों पर वोटिंग होने वाली है, लिहाजा सभी पार्टियों का पूरा ध्यान पश्चिमी यूपी के वोटरों को लुभाने पर है। एक तरफ जहां बीजेपी के कई बड़े नेता डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सीएम योगी के ट्विटर अकाउंट से भड़काऊ ट्वीट किये जा रहे हैं।
शानिवार को सीएम योगी ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए पश्विमी यूपी के वोटरों को साधने के लिए सपा पर बड़ा हमला बोलने की कोशिश की। कुछ दिन पहले कैराना से कथित सपा समर्थक द्वारा जाटों को धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था। इसी पर सीएम योगी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि कैराना से तमंचावादी पार्टी का प्रत्याशी धमकी दे रहा है, यानी गर्मी अभी शांत नहीं हुई है! १० मार्च के बाद गर्मी शांत हो जाएगी। सीएम योगी के इस ट्वीट पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या ये भाषा एक मुख्यमंत्री की है? एक यूजर ने लिखा कि बंगाल के भाजपा प्रत्याशियों को अभी भी गर्मी लग रही है या ममता बनर्जी ने शांत कर दी है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts