Connect with us

Uncategorized

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

साप्ताहिक राशिफल में इस हफ्ते 3 ग्रह सूर्य, शनि और बुध का विशेष रूप से प्रभाव देखा जाएगा। दरअसल इस हफ्ते सूर्य मकर राशि में संचार करेंगे और शनि सप्ताह के मध्यम में कुंभ राशि में जाएंगे फिर बुध अपनी चाल बदलेंगे और मार्गी होंगे। ऐसे में कर्क और वृश्चिक राशि के लोग इस हफ्ते ढैय्या के प्रभाव में आ जाएंगे जबकि मिथुन और तुला राशि के लोग इससे मुक्त हो जाएंगे। धनु राशि पर से साढ़ेसाती हट जाएगी और मीन राशि पर साढ़ेसाती चढ़ जाएगी। इन स्थितियों में जनवरी का यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल चिराग दारूवाला से।

मेष साप्ताहिक राशि: विरोधियों से सावधान रहें

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का यह सप्ताह जीवन की खुशियों, उपलब्धियों और सम्मान के इंतजार में बीतने वाला है। यदि आप किसी पद या प्रतिष्ठा की प्राप्ति के लिए उत्सुक हैं तो आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर पिता के साथ अनबन हो सकती है, संबंधों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आलस्य से बचें और विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहें। किसी बड़ी योजना या व्यापार में पैसा लगाते समय सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। सप्ताह के मध्य में किसी खास व्यक्ति या मित्र के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सर्द मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: सफेद

भाग्यशाली अंक: 10

वृषभ साप्ताहिक राशि: काम की अधिकता रहेगी

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि वाले जनवरी के इस सप्ताह किसी के बहकावे में ना आएं। पुराने कार्यों को पूरा किए बिना नए कार्य हाथ में लेने से समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, हालांकि कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। विद्यार्थियों का घरेलू समस्या की वजह से पढ़ाई से ध्यान हट सकता है। सप्ताह का मध्य छोटे और फुटकर व्यापारियों के लिए शुभ है। इस दौरान पहले निवेश किए गए धन का लाभ आपको मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में छोटी यात्राएं हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन साप्ताहिक राशि: सही दिशा में प्रयास करने होंगे

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। इस सप्ताह किसी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खर्चों को नियंत्रण में रखें और जरूरी चीजों पर ध्यान दें। संतान के भविष्य को लेकर सप्ताह भर चिंता रहेगी। साथ ही पिता के स्वास्थ्य को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को लेकर सतर्क रहें, विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपनी कल्पना से बाहर आकर सही दिशा में प्रयास करने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कमीशन का काम करने वालों के लिए भी समय शुभ है। प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 7

कर्क साप्ताहिक राशि: सौभाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसे में इस सप्ताह आलस्य को छोड़कर सपनों को साकार करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। करियर व व्यवसाय की दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। कॉस्मेटिक्स और गारमेंट्स का कारोबार करने वाले व्यापारियों को उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भूमि या किसी स्टार्टअप में पैसा लगाने से पहले एक बार अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में किसी प्रियजन के आगमन से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रिश्ता मजबूत होगा।

भाग्यशाली रंग: लाल

भाग्यशाली अंक: 2

सिंह साप्ताहिक राशि: बेवजह की चीजों पर खर्च ना करें

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य और रिश्तों पर पूरा ध्यान दें। सर्द मौसम में कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसको लेकर सतर्क रहें। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को इस सप्ताह अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश में काम करने वालों को उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस सप्ताह बेवजह की चीजों पर अधिक धन खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: हरा

भाग्यशाली अंक: 9

कन्या साप्ताहिक राशि: शब्दों का चयन सही से करें

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

कन्या राशि वाले जातकों को जनवरी के इस सप्ताह अपनी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। पिछले सप्ताह कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाया था तो इस सप्ताह मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने शब्दों का चयन सही से करें अन्यथा बनी बनाई बात को बिगाड़ सकते हैं। लव लाइफ में कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंचे और निराशा भी हो। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी

भाग्यशाली अंक: 16

तुला साप्ताहिक राशि: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

तुला राशि के जातकों के लिए जनवरी का यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या शुभचिंतक के सहयोग से कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी। कोर्ट-कचहरी के विवादों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, मेहनत सफल होगी। थोक व्यापार करने वालों को लाभ होगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में अचानक किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: भूरा

भाग्यशाली अंक: 18

वृश्चिक साप्ताहिक राशि: संबंधों को नजरअंदाज न करें

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

वृश्चिक राशि वाले जातकों को जनवरी के इस सप्ताह बहुत संभलकर कदम उठाने की जरूरत है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले बहुत ध्यान से पढ़ लें। किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें, नहीं तो आने वाले समय में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य तक महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बाद में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। नए संबंध बनाने के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज न करें। शिक्षा के क्षेत्र में परिणाम मिलाजुला हो सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी

भाग्यशाली अंक: 8

धनु साप्ताहिक राशि: भाग्य का साथ मिलेगा

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

धनु राशि के जातकों के लिए जनवरी का यह सप्ताह कर्म और भाग्य का संयोग लेकर आया है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए ज्यादातर प्रयास सफल होंगे। भाग्य आपका साथ देगा लेकिन ध्यान रहे कि आलस्य के कारण आप इस मौके को गंवा भी सकते हैं। समय का प्रबंधन और पूरी लगन से काम करने से सफलता जरूर मिलेगी। सप्ताह के मध्य में प्रशासन से जुड़े लोगों के सहयोग से लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तैयारी में लगे छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। सर्द मौसम में पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग: नारंगी

भाग्यशाली अंक: 4

मकर साप्ताहिक राशि: जल्दबाजी में कार्यों को ना करें

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

जनवरी के इस सप्ताह मकर राशि के जातकों से दूर भागने की बजाय समस्याओं का सामना करना होगा। अगर आप हिम्मत और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही समाधान मिल जाएगा। सप्ताह के मध्य में बड़े प्रयासों को गति मिलेगी लेकिन जल्दबाजी में किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने का जोखिम उठाने से बचें। फुटकर व्यापारियों के लिए समय शुभ है। प्रेम संबंधों में आपके अनुसार बदलाव देखने को मिल सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बने रिश्ते बिगड़ सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त श्रम और संकल्प की आवश्यकता पड़ने वाली है।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा

भाग्यशाली अंक: 12

कुंभ साप्ताहिक राशि: विवाद को तूल देने से बचें

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों को जनवरी के इस सप्ताह सामाजिक और पारिवारिक बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। ध्यान रखें कि आपकी बातों से बहुत कुछ बिगड़ सकता है, ऐसे में सोच समझकर ही कुछ कहें। साथ ही जितनी जिम्मेदारी या वादा निभा सकते हैं, उसे पूरा करें अन्यथा आपका अपमान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर पूरे सप्ताह कार्यभार रहेगा। सर्द मौसम में सेहत से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। सप्ताह के मध्य में अत्यधिक काम का असर सेहत पर देखने को मिल सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। पारिवारिक या प्रेम प्रसंग किसी भी विवाद को तूल देने से बचें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: आसमानी

भाग्यशाली अंक: 5

मीन साप्ताहिक राशि: यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी

साप्ताहिक राशिफल 16 to 22 January: शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में बदलाव से इस हफ्ते ऐसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव

मीन राशि के जातक जनवरी के इस सप्ताह किसी वजह से लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में युवाओं को मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ आपके काम की सराहना भी करेंगे। पढ़ने, लिखने और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और परिजनों की मुहर लगने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और उनके साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

भाग्यशाली रंग: फ़िरोजा

भाग्यशाली अंक: 12

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts