Connect with us

Uncategorized

Weather Update: आज खिली चटख धूप, लेकिन जारी हुआ ओलावृष्टि का यलो अलर्ट; पढ़ें मौसम की हर अपडेट

देहरादून: Uttarakhand Weather Update: तीन दिन से लगातार हो रही वर्षा से प्रदेश में कुछ राहत मिली है। सोमवार को देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में धूप खिली हुई है। हालांकि, अब भी कुछ क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की आशंका है।

मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हाे सकती है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते तीन दिन झमाझम वर्षा

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बीते तीन दिन झमाझम वर्षा होने के बाद रविवार को धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी रही। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

वर्षा-बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान में बीते तीन दिन से हो रही वर्षा-बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई थी। जिससे पहाड़ों में ठिठुरन बनी हुई है।

अगले दो दिन प्रदेश में बदला रह सकता है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम बदला रह सकता है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा-ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मैदानों में तेज हवाएं चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts