Connect with us
मौसम में उतार चढ़ाव के बीच पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश होगी जबकि उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल बिहार के कुछ हिस्सों औरओडिशा आदि में लू को लेकर स्थिति बरकरार रहेगी।

Uncategorized

Weather Update Today: यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम अपडेट

Weather Updater Today: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच लोगों को अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान अभी औसत से अधिक चल रहा है, लेकिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी भारत से शनिवार के बाद लू खत्म हो जाएगी, जबकि उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल, बिहार और ओडिशा में चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पूर्वी भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, ओडिशा आदि में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बरकरार है।

तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की होगी कमी

मौसम विभाग के अनुमान है कि पूर्वी भारत के राज्यों में पांच दिन में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। बंगाल और ओडिशा में लू की स्थिति बरकरार रहेगी। पूर्वी-पश्चिमी भारत के अधिकतम तापमान में तीन दिन तक कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा और फिर इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तराखंड में गिर सकते हैं ओले

मध्य भारत में पांच दिन तक कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। पश्चिम भारत के राज्यों में अगले दो दिन तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश

पूर्वी-पश्चिमी भारत की बात करें तो तीन दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक हल्की बारिश होने वाली है। बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में पांच दिन तक हल्की वर्षा होने की संभावना है। ओडिशा में 22-23 और बिहार में 24 अप्रैल को ओलावृष्टि होगी। उधर, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल में पांच दिन तक हल्की वर्षा हो सकती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts