Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज भी बदल रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि और तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज भी बदल रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि और तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार, 13 मई को भी कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी जारी की है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग , चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई तक प्रदेशभर में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts