Connect with us

Uncategorized

देखें वीडियो : लोगों ने जान जोखिम में डालकर बचाया जब हल्द्वानी में बरसाती नाले में बहने लगा युवक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : बीते तीन दिनों से उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बरसाती नाले उफान पर हैं। रविवार को उफनाते सूर्या नाले को पार करने के दौरान एक बाइक सवार फंस गया। लहरों के वेग में वह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। आसपास के लोगों की मदद से उसे नदी के बाहर निकाला गया। नदी में फंसे युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग युवक की बाइक को बहने से बचा रहे हैं।

नैनीताल के आलूखेत क्षेत्र में भूस्खलन

नैनीताल के समीपवर्ती आलूखेत क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते भूस्खलन हो गया। वर्षा के साथ लगातार हो रहे भूधंसाव से पहाड़ी के ठीक ऊपर स्थित सात भवन भी खतरे की जद में आ गए है। भवन स्वामियों ने जिला प्रशासन से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने के साथ ही भूधंसाव के रोकथाम की मांग की है। बता दे कि शहर में बीते तीन दिनों से लगातार वर्षा हो रही है।

jagran

भूस्खलन से भवनों को खतरा उत्पन्न

रविवार सुबह शहर के समीपवर्ती आलूखेत क्षेत्र में पहाड़ी पर भूस्खलन हो गया। मलबा गिरने की आवाज सुन आस-पास निवासरत लोग घरों से बाहर निकल आए। पहाड़ी पर लगातार भूधंसाव हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र निवासी विजय कुमार ने बताया कि पहाड़ी पर धंसाव के कारण ठीक ऊपर स्थित सात भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। यदि इसी तरह वर्षा हाेती रही तो भूस्खलन आवासीय भवनों तक पहुंच जाएगा।

सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की मांग

भूस्खलन से क्षेत्र निवासी अशोक कुमार, अरूण कुमार, पितांबर, मनोहर लाल, विजय कुमार, उमेश चद्र, राजू सोनकर के भवन खतरे की जद में आ गए है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल भूस्खलन की रोकथाम के इंतजाम के साथ ही लोगाें को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किये जाने की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts