Connect with us

Uncategorized

देखें वीडियो : बंशीधर भगत के बिगड़े बोल, देवी सरस्वती और लक्ष्मी पर विवादित बयान, भगवान शंकर और विष्णु को भी नहीं छोड़ा……

हल्द्वानी: बंशीधर भगत। यह नाम किसी के लिए नया नहीं है। विवादों से उनका नाता बड़ा पुराना है। बंशीधर भगत कालाढूंगी से विधायक हैं और पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह BJP के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। बुजुर्ग विधायक कई बार विवादों में फंस चुके हैं। बावजूद, बंशीधर भगत अपनी जुबान को काबू में नहीं रख पा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विवादित बोल बैठे है। बंशीधर भगत के इस विवादित बोल के बाद वहां भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का हो गई। यहां तक कि भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर भी उनके बिगडे़ बोल नहीं थमे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत आज हल्द्वानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंची हुई थी, इस दौरान बंशीधर भगत मंच पर माइक संभालते ही बेबाक बोलना शुरु कर दिया। इस दौरान बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि बालिकाओं का हमेशा सम्मान होता है।

लेकिन, बालकों को भी सम्मान भी मिलना चाहिए, इस दौरान उन्होंने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो “सरस्वती को पटाओ,” शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ” धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ फिर क्या वहां बैठी भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गई, तो वहीं कुछ लोगों ने जमकर ठहाके मारे। साथ ही महिलाओं ने कहा की पटाओ शब्द की जगह देवी देवताओं को मानने की परंपरा जरूर है, इस विवादित बयान से महिलाओं में रोष है।

बंशीधर भगत यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि एक पुरुष भगवान शिव हैं, जो हिमालय पर जाकर पहाड़ पर ठंड में पड़े हुए हैं। ऊपर से उनके सर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं, आपस में बेचारों की बात भी नहीं होती है।

बंशीधर भगत के इस बयान के बाद वहां बैठे महिलाएं और बालिकाएं तरह-तरह की चर्चा करने लगी। जिसके बाद बंशीधर भगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों का बखान करने लगे।

बंशीधर भगत हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं, पूर्व में भी कई ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं, जिससे उनकी और पार्टी की किरकिरी हुई है। ऐसे में बंशीधर भगत का फिर से एक बार विवादित बयान सुर्खियों में है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts