Connect with us

उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग….उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी होंगे दिनेश आर्य, भाजपा का बड़ा फैसला

 

 

बिग ब्रेकिंग….उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी होंगे दिनेश आर्य, भाजपा का बड़ा फैसला

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की।

 

दिनेश आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी हैं और राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह भाजपा संगठन में भी विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और नैनीताल भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होना है। मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है।

 

दिनेश आर्य के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। पार्टी की ओर से जारी निर्णय के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts