Connect with us
यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता ने 45 की उम्र में शादी करने का फैसला लिया है.

Uncategorized

यूपी नगर निकाय चुनाव: 45 की उम्र में कांग्रेस नेता कर रहे निकाह, बेगम को उतारेंगे चुनावी मैदान में

रामपुर. यूपी में नगर निकाय के चुनाव होने हैं, ऐसे में नेता टिकट पाने से लेकर चुनाव में जीत दर्ज करने तक के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं लेकिन इस बीच रामपुर से एक ऐसा मामला आया है, जहां नेता जी को चुनाव लड़ने के लिये शादी करनी पड़ रही है, वो भी 45 की उम्र में. कोंग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मामून शाह खान करीब 30 साल से कांग्रेस में हैं. सरकार रहे या न रहीं लेकिन मामून शाह ने कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा.

पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के भी मामून शाह काफी करीब हैं. मामून शाह राजीनीति के साथ-साथ रामपुर की जनता के हर सुख दुख में हमेशा शामिल रहे. अगर जनता को कोई दिक्कत आती तो मामून शाह आगे खड़े रहते और उनकी समस्या का समाधान करवाते, फिर जनता भी मामून शाह को चाहने लगी. जनता के प्यार को देखते हुए मामून शाह ने नगर पालिका रामपुर के चेयरमैन का चुनाव लड़ने का सपना देखा और फिर चुनाव की घोषणा होने से पहले ही जनता की और सेवा शुरू कर दी लेकिन जब निकाय चुनाव की घोषणा हुई तो नगर पालिका रामपुर चेयरमैन पद महिला के लिए आरक्षित हो गया.

फिर क्या था, मामून शाह का चुनाव लड़ने का सपना भी टूट गया क्योंकि 45 साल की उम्र होने के बाद भी मामून शाह की शादी नहीं हुई थी. नगर निकाय के आरक्षण ने भले ही लोगों के चुनाव लड़ने के सपनों को तोड़ दिया हो,लेकिन कई लोगों ने चुनाव लड़ने का जुगाड़ भी निकाल लिया और ऐसा ही जुगाड़ निकाला कांग्रेस नेता मामून शाह ने. निकाय चुनाव के नामांकन की आखरी तारीख से पहले ही मामून शाह ने अपनी शादी के लिये दुल्हन ढूंढ निकाली. नामांकन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल है और नामांकन की आखिरी तारीख से दो दिन पहले यानी 15 अप्रैल को 45 साल के मामून शाह शादी करेंगे.

कांग्रेस नेता की शादी के कार्ड भी छप गए हैं और कार्ड बंट भी गए हैं लेकिन रमजान माह में बहुत ही साधारण तरीके से मामून शाह निकाह करेंगे. 15 को निकाह करने के बाद 17 अप्रेल को कांग्रेस नेता की नई नवेली दुल्हन रामपुर नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए नामांकन करेंगी. कांग्रेस नेता मामून शाह 15 अप्रैल को निकाह करेंगे और 17 अप्रैल को उनकी दुल्हन नामांकन करेंगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने में नेता जी को दिक्कत आ सकती है, क्योंकि रामपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रेशमा बी भी कांग्रेस से टिकट मांग रही हैं. अगर रेशमा बी का टिकट होता है तो सालों से चुनाव लड़ने का सपना देख रहे मामून शाह का कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने का ख्वाव टूट सकता है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts