Connect with us
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का स्वामी दयानंद आश्रम से लगाव रहा है।

Uncategorized

देवभूमि पर विराट-अनुष्का की गहरी आस्था, बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष अनुष्ठान

हरिद्वार: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव है। जब भी समय मिलता है, वो उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों की यात्रा पर आते हैं और यहां आध्यात्मिक अनुभव पाते हैं। जनवरी में भी विराट और अनुष्का ऋषिकेश के प्रसिद्ध स्वामी दयानंद आश्रम में आए थे।

इसी आश्रम में अब उनकी बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने वामिका के जन्म नक्षत्र को लेकर पूजा-अर्चना की। वामिका की खुशहाली और उन्नति की कामना की गई।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का स्वामी दयानंद आश्रम से लगाव रहा है। इस वर्ष 26 जनवरी को विराट और अनुष्का उत्तराखंड यात्रा पर आए थे। 31 जनवरी को वह दयानंद आश्रम पहुंचे थे। यहां विभिन्न अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अगले रोज वह यहां से वापस लौट गए थे। आश्रम के महाप्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि वामिका का जन्मदिन हालांकि जनवरी माह में आता है।

लेकिन, उनके पारिवारिक सदस्य समय-समय पर यहां पूजा कराने के लिए अपना आग्रह आश्रम को भेजते रहे हैं। यह व्यक्तिगत आयोजन था। उनके आग्रह पर परिवार की कुशलता और सफलता के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान शिव की आरती का भी आयोजन हुआ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts