Connect with us

Uncategorized

भीषण गर्मी-हल्द्वानी में विधुत विभाग ने उड़ाई लोगों की नींद

उत्तराखंड खासकर हल्द्वानी के लोग कभी उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर बड़ी शान से कहा करते थे कि यूपी में तो बिजली आती ही नहीं है। अपने हल्द्वानी में चौबीसों घंटे लाइट आती है। दुर्भाग्य वश आज लाइट के मामले में हल्द्वानी के हालात यूपी से बदतर हो चुके हैं। दिन हो या रात हल्द्वानी में बिजली कटौती का कोई समय नहीं है।

भीषण गर्मी में घंटों लाइट नहीं रहती। दिन में लाइट ना आए लोग सब्र कर लें लेकिन हल्द्वानी में तो अब रात रात भर लाइट नही आती। जिन लोगों के घरों में इन्वर्टर बगैरह नही है उनकी नींद हराम हो चुकी है। हल्द्वानी में लाइट कटौती का ये आलम है कि लोग इस पर भी तसल्ली कर लें कि कटौती है भी तो कम से कम लाइट आती जाती तो रहे लेकिन शहर में लाइट जाती है तो आने का नाम नही लेती। इस समय जब रात के डेढ़ बज रहे हैं तो हल्द्वानी के कई इलाकों में बिजली गुल है और लोगों की नींद उड़ी हुई है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts