Connect with us

उत्तराखण्ड

आपके लिए बहुत जरूरी खबर: प्रदेश की प्रत्येक मंडी समिति में पांच-पांच बड़े रिटेलर काउंटर खोले जाएंगे

उत्तराखंड मंडी परिषद की बैठक: आम जनता को सस्ती दरों पर फल-सब्जी उपलब्ध कराने के निर्देश

देहरादूनउ। त्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने 15 अप्रैल 2026 को विभागीय अधिकारियों एवं सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आमजन को उचित मूल्य पर फल, सब्जी और दैनिक आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने तथा महंगाई से राहत देने पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश की प्रत्येक मंडी समिति में पांच-पांच बड़े रिटेलर काउंटर खोले जाएंगे। इन काउंटरों के माध्यम से आम जनता को सस्ती दरों पर फल-सब्जी और जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही सभी सचिवों को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन तीन सदस्यीय सचल (मोबाइल) दल का गठन कर बाजारों का निरीक्षण करें। ये दल रोजाना बाजार का भ्रमण कर फल और सब्जियों के खुदरा दामों का आकलन करेंगे और इसकी रिपोर्ट मंडी बोर्ड मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मंडी समितियों के अंतर्गत आने वाले सभी खुदरा व्यापारियों को लाइसेंस जारी किया जाएगा, ताकि बाजार व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना न करना पड़े।

आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से भी सस्ती दरों पर फल-सब्जी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान यदि कोई व्यापारी महंगे दामों पर सामान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस निर्णय को आम जनता को राहत देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts