Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तरकाशी: पुरोला में लगे पोस्टर, लव जिहादी 15 जून तक खाली कर दें दुकानें

खबर शेयर करें -

पुरोला : यमुना घाटी में इन दिनों बाहरी लोगों खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के सत्यापन की मांग के साथ ही अवैध रूप से जगह-जगह किए गए कब्जों और अतिक्रमण को हटाने को लेकर आंदोलन जोर पकड़ रहा है। पुरोला में गत दिनों मुस्लिम समुदाय के युवक एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके बाद से लव जिहाद का विरोध पूरे क्षेत्र में जोर पकड़ रहा है।

पुरोला से शुरू हुआ आंदोलन जिला मुख्यालय तक पहुंच गया। अब इस मामले में पुरोला में 15 जून को महापंचायत होने जा रही है, लेकिन महापंचायत से पहले ही बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।

नोटिस में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि लव जिहादी 15 जून को होने वाली महापंचायत से पहले अपनी दुकानों को खाली कर लें। ऐसा नहीं होने पर महापंचायत के बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। नोटिस चस्पा होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पुलिस ने नोटिस को हटाने का काम भी शुरू कर दिया। जिस तरह से हा आंदोलन जोर पकड़ रहा है उससे एक बात तो साफ है आने वाले दिनों में यह और तेजी से उत्तरकाशी जिले में जोर पकड़ सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। दूसरी ओर लोगों से अपील भी की जा रही है कि वे लोग उन कामों को शुरू करें जो समुदाय विशेष के लोग करते हैं। इस तरह का काम करने वाले लोगों को मदद भी की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts