Connect with us

अपराध

हल्द्वानी से 27 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने लगाई गुहार

हल्द्वानी से 27 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने लगाई गुहार27 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने लगाई गुहारहल्द्वानी से 27 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने लगाई गुहार

हल्द्वानी/नैनीताल। एक 27 वर्षीय विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हैड़ी (पोस्ट बेल, जनपद नैनीताल) निवासी प्रार्थी नवीन चंद्र पलड़िया की पत्नी बीना देवी 17 मार्च 2026 को हल्द्वानी स्थित घर से बिना बताए कहीं चली गईं और तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पति नवीन चंद्र का कहना है कि उनकी पत्नी के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है और किसी अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है।

महिला का हुलिया लगभग 5 फीट 5 इंच लंबा, सामान्य कद-काठी, गेहुआं रंग बताया गया है। गाल पर कट का निशान भी पहचान के तौर पर बताया गया है। घटना के समय वह हल्के रंग का सलवार सूट और लाल रंग का दुपट्टा पहने हुई थीं।

प्रार्थी ने पुलिस से मामले में गुमशुदगी दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश जारी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज तिवारी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है.

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts