Connect with us

अपराध

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; तीन युवकों की मौत, एक गंभी

पिथौरागढ़ जिले में रविवार को बंगापानी–मदकोट मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एन बैंड के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक सेना का जवान भी शामिल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चार युवक इनोवा कार से मदकोट मार्ग होते हुए मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। बंगापानी से करीब एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी, मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी व हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़, तथा अंकित पांडे (27) पुत्र बसंत पांडे निवासी दौला, पिथौरागढ़ मृत पाए गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत, दोनों निवासी पिथौरागढ़, को पहले निजी वाहनों से और बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि रास्ते में अस्कोट के पास आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया, जबकि देवेश पंत का उपचार जारी है। मृतकों में शामिल लक्ष्मण सिंह नेगी सेना की एएमसी में कार्यरत थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts