Connect with us

Uncategorized

उत्तरकाशी : रोपाई करते वक्त खेत में गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, 3 घायल!

पुरोला: उत्तरकाशी जिले के पुरोला में बड़ा हादसा हो गया। कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि चारों खेत में रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे। इस दौरान आसमानी बिजली गिर गई, जिससे चारों उसकी चपेट में आ गए। घटना में चंद्र सिंह जयाड़ा (55), निखिल (24), अशोक (18) घायल हो गए। जबकि, एक अन्य घायल अभिषेक (26) की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts