Connect with us
3 दिन पहले पति के साथ गायब हुई महिला मिली जंगलों में, बेहोशी की हालत में पुलिस ने किया बरामद......

Uncategorized

उत्तराखंड: जंगल में ऐसे हाल में मिली महिला, 3 दिन पहले पति के साथ हुई थी गायब

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश जंगल में महिला बेहोशी की हालत में पाई गई। इसके बाद हड़कंप मच गया महिला के गले में निशान पड़े हुए थे और पास ही में चुन्नी रखी हुई थी बता दें कि और उसका पति 3 दिन पहले लापता हो गए थे उसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में जंगल से पुलिस ने बरामद किया।

तीन दिन पूर्व पति के साथ घर से लापता हुई महिला बेहोशी की हालत में जंगल से बरामद हुई है। महिला के गले पर चुन्नी के निशान हैं। आंशका जताई जा रही है कि महिला को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया है। दरअसल शुक्रवार सुबह कृष्णा नगर लेबर काॅलोनी निवासी ऋषि ने आईडीपीएल पुलिस चौकी में अपनी बहन सीमा व उसके पति आशीष की गुमशुदगी दर्ज कराई।

उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे सीमा और आशीष के बीच किसी बात हो लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद रात में ही दोनों घर से कहीं चले गए थे। चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठानी ने बताया कि ऋषि की शिकायत पर सीमा और उसके पति की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को सीमा हनुमान मंदिर के समीप जंगल में बेहोशी की हालत में मिली।

चौकी प्रभारी मैठानी ने बताया कि सीमा के गले पर चुन्नी के निशान थे। आशंका है कि सीमा को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया हो। सीमा को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं सीमा के कुछ बताने पर ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। चौकी प्रभारी मैठाही ने बताया कि सीमा का पति आशीष अभी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts