Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में 08 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

School closed in Uttarakhand: उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार 08 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई जगहाें पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए पिथौगराढ़, चंपावत और पौड़ी जिले में कक्षा 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। बागेश्वर में भी केवल कपकोट और शामा क्षेत्र में विद्यालय बंद रहेंगे। जिले में शेष जगहों पर स्कूल खुले रहेंगे।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पिथौरागढ़ और चंपावत में 8 अक्टूबर को भी स्कूल रहेंगे बंद।

मौसम विभाग की चेतावनी जारी होने के बाद इन जिलों के डीएम ने 08 अक्टूबर को भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश की घोषणा कर दी है।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल में 8 अक्टूबर को भी स्कूल रहेंगे बंद।

वहीं इससे पहले भी आज शुक्रवार को भी 08 जिलों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूल बंद किए गए थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts