Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : पुरोला में फेरीवालों की नो-एंट्री, ब्यूटीपार्लर पर ये फैसला

पुरोला : पुरोला में लव जिहाद का कथित मामला सामने आने के बाद से भले ही माहौल शांत हो गया है, लेकिन अब भी लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस भी लगातार माहौल शांत करने के प्रयास में जुटी हुई।

पुरोला थाने में तैनात एसओ और सब इंस्पेक्टर को पहले ही हटाया जा चुका है। व्यापार मंडल के साथ बैठक में तय किया गया है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक फेरीवालों का पुरोला में प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा।

पुरोला के नए थानाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने पदभार ग्रहण करते ही नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापार मंडल और सभी समुदाय के लोगों की बैठक ली।

जिसमें उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि नगर में पूर्व की भांति सौहार्द और शांति बना कर रखें। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर में अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

बैठक में सैलून और ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरूष कर्मचारी किसी महिला के बाल नहीं काटेगा। वहां पर महिला कर्मचारी की नियुक्त करनी होगी। कहा कि फिलहाल नगर में फेरी वालों का प्रवेश पूर्ण वर्जित किया गया है।

पुरोला नगर क्षेत्र में मामला शांत होने के बाद समुदाय विशेष के 22 लोगों की दुकानें खुल चुकी हैं। इन व्यापारियों में चार व्यापारी वह भी शामिल हैं, जो अपनी दुकानें छोड़ कर जा चुके थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts