Connect with us
बेटा जेल गया तो मां खुद नशे का सौदा करने लगी। बीते दिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

Uncategorized

उड़ता उत्तराखंड: तस्कर बेटा जेल गया तो मां बेचने लगी चरस

हल्द्वानी: कहते हैं एक मां के लिए उसकी संतान उसकी पूरी दुनिया होती है। वो बच्चों को गलत राह पर जाने से रोकती है, उन्हें भलाई का पाठ पढ़ाती है, लेकिन हल्द्वानी में एक मां ने अपने बेटे को नशे की खेप बेचने से नहीं रोका। इतना ही नहीं बेटा जेल गया तो मां खुद नशे का सौदा करने लगी।

बीते दिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 378 ग्राम अवैध चरस एवं 12 हजार 2 सौ रुपये की नगदी बरामद हुई। आरोप है कि महिला अपने घर के किनारे खोली गई दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। घटना बिंदुखत्ता क्षेत्र की है।

जहां पुलिस को इंदिरानगर क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित एक दुकान में नशे की खेप बेचे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो 50 साल की कलावती देवी पत्नी स्व. त्रिलोक सिंह वहां चरस बेचती पकड़ी गई। पुलिस ने महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 378 ग्राम चरस के अलावा 12 हजार 2 सौ रुपये की नगदी और एक तराजू बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का पुत्र पहले से ही चरस तस्कारी के आरोप में जेल में बंद है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वो पहाड़ से चरस लेकर आती थी, जिसे बिंदुखत्ता और आस-पास के इलाकों में सप्लाई किया जाता था। बहरहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts