Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: यहां धंस गई पूरी सड़क, 200 से ज्यादा मार्ग बंद

खबर शेयर करें -

भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों पर बार-बार मलबा आ रहा है, जिसके चलते मार्ग बंद हो रहे हैं। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग में भी मलबा आ गया है। विभाग की ओर से मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेशभर में करीब तीन सौ मार्ग बंद हैं, जिनको अब तक खोला नहीं जा सकता है।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग गैरसैंण के पास काली माटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। यहां पर सड़क के नीचे भूस्खलन होने से करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है। जिससे कर्णप्रयाग व गैरसैंण की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं।

चमोली जिले के गोपेश्वर में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पागल नाला में अवरुद्ध हो गया है। हाईवे के दोनों ओर यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। हाईवे पर करीब 1500 तीर्थयात्री और स्थानीय लोग फंसे हुए हैं।

हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई है। चमोली जनपद में मौसम सामान्य है और धूप खिली हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि हाईवे को जल्द ही वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts