Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: जौलीग्रांट में जंगल में मिला टिहरी के युवक का शव, हत्या या…?

देहरादून: सुबह-सुबह शव मिलने से सनीसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक की लाश पर चोट के निशान भी हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठारी मोहल्ले के जंगल मे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए पर रहता था। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts