Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : रोडवेज बस हादसे का शिकार, 40 यात्री थे सवार

हरिद्वार : हादसों को सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन कोई ना कोई हासदे की खबर सामने आ जाती है। आज एक और हादसा हो गया। फिलहाल गनीतम है कि हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई।

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रुड़की के पास मुजफ्फरनगर डिपो की बस सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे गिरकर पेड़ों से टकरा गई। यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। तीन यात्रियों को ज्यादा चोट थी, जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें रोडवेज बस चालक भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार रविवार को 40 सवारियों को लेकर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। घटना के दौरान कार चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों ने दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts