Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : पुलिस तक पहुंची UKSSSC पेपर लीक जांच, रेडार पर अधिकारी का गनर

देहरादून : UKSSSC की वीपीडीओ भर्ती में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद से ही STF लगातार छापेमारी कर रही है। अब इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी के गनर का नाम भी सामने आ रहा है। STF ने उससे पूछताछ भी की है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल अधिकारी कुछ भी कहन से कतरा रहे हैं।

UKSSSC की VPDO भर्ती में हुए घपले की जांच की आंच पुलिस तक पहुंच गई। STF से मिले इनपुट पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के गनर से पूछताछ शुरू कर दी गई है। भर्ती में पेपर लीक के खुलासे के बाद  STF जांच कर रही है।

STF ने पांच दिन पहले पेपर लीक करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा था। इनमें दो आरोपी मनोज जोशी और गौरव नेगी US नगर के हैं। जिस पुलिसकर्मी से पूछताछ हुई, वह गनर है और उसकी पत्नी का भी वीपीडीओ पद पर चयन हुआ है। STF के SSP अजय सिंह ने बताया कि भर्ती घपले में कई लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

जिस भी व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, उससे हम पूछताछ कर रहे हैं। STF की एक टीम गुरुवार देर रात यहां पहुंची। आरोपी मनोज जोशी के घर पर जांच की। मनोज से जुड़ी कुछ जगहों से भी CCTV फुटेज लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र से छह अभ्यर्थी जांच टीम के शक के दायरे में हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts