Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेज पर 23 सालों से कर रहा पुलिस की नौकरी, अब हुआ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के फर्जी दस्तावेज के आधार पर पिछले 23 सालो से पुलिस की नौकरी कर रहे शख्स के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल कालाढूंगी में तैनात है।

दरअसल खटीमा निवासी चंद्र प्रकाश ने ने 14 कार्गीग्रांट हरिद्वार बाइपास रोड देहरादून सतर्कता मुख्यालय को 27 नवंबर 2021 को एक शिकायती पत्र दिया था, जिसमें नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तैनात सिपाही राजीव कुमार एक शातिर व अपराधी किस्म का व्यक्ति बताया गया और यह भी कहा गया कि सिपाही राजीव कुमार का वास्तविक नाम सत्यपाल पुत्र शिवदान प्रसाद है। वह ग्राम विरेंद्रनगर गोठा, थाना सितारगंज का निवासी है। वर्ष 1990 में सत्यपाल ने राजकीय इंटर कालेज सितारगंज से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, जिसमें वह अनुत्तीर्ण हुआ था। जिसका विद्यालय का एसआर नम्बर- 2115 है।

शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी सिपाही सत्यपाल ने राजीव कुमार नाम से दस्तावेज तैयार कराकर या अन्य के शैक्षिक अभिलेख के सहारे उत्तराखंड बनने से पूर्व ही पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होकर विभाग को झांसा देते हुए आ रहा है। उन्होंने राजीव कुमार (सत्यपाल) के सभी अभिलेखों की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। ऐसे में यह शिकायत जांच सही पाई गई. जिसके बाद सिपाही के खिलाफ थाना पंतनगर में मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts