Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : पेपर लीक कांड के बाद पहली परीक्षा कराएगा UKSSSC, आयोग कितना तैयार?

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) पेपर लीक कांड के बाद बदनाम हो गया था।  UKSSSC का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में भी पेपर लीक कांड का खुलासा हुआ है।

मामले में अब तक कई लोग जेल जा चुके हैं। कार्रवाई अब भी जारी है। इस बीच आयोग को फिर से खड़ा करने के प्रयास भी जारी हैं। UKSSSC भी अब परीक्षाएं कराने को तैयार है, लेकिन सवाल वही है कि क्या अबकी बार नकल रोकने और पेपर लीक को रोकने के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था होगी?

UKSSSC पेपर लीक कांड के बाद की अपनी पहली परीक्षा 21 मई को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, रक्षक भर्ती की होगी, जिसके लिए चार जिलों में 62 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्ताेलिया ने परीक्षा के मद्देनजर अल्मोड़ा और नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इतना ही नहीं आयोग (UKSSSC) अगले दो माह में तीन परीक्षाओं को दोबारा कराएगा। इसके तहत 21 मई को सचिवालय रक्षक भर्ती, 11 जून को वन दरोगा भर्ती और 09 जुलाई को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई जाएगी।

आयोग के अध्यक्ष मर्ताेलिया अगामी परीक्षा को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से ये परीक्षाएं निष्पक्ष व शुचितापूर्ण कराई जाएंगी। उन्होंने ये भी बताया कि पेपर लीक और नकल की घटनाओं से आयोग ने सीख लेते हुए अपने आंतरिक संगठन, क्रियाकलापों में कई सुधार किए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts